मनोरंजन

दोबारा दुल्हन बनेंगी Monalisa, पति विक्रांत संग लेंगी फेरे, देखें फोटो

Neha Dani
2 March 2022 6:03 AM GMT
दोबारा दुल्हन बनेंगी Monalisa, पति विक्रांत संग लेंगी फेरे, देखें फोटो
x
तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में ही वायरल होने लगी। यहां देखें फोटोज।

भोजपुरी फिल्म स्टार मोनालिसा स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आने वाली हैं। फिल्म स्टार इस टीवी रियलिटी शो में अपने पति विक्रांत के साथ कदम रखेंगी। अदाकारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पति संग तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वो इस शो में दोबारा अपनी शादी के पल जीने वाली हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा ने शादी का लाल रंग का जोड़ा पहना है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में ही वायरल होने लगी। यहां देखें फोटोज।

पति विक्रांत संग दोबारा फेरे लेंगी Monalisa

अदाकारा मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी सीरियल में एक साथ नजर आने वाले हैं। जहां ये स्टार कपल एक दूसरे संग दोबारा सात फेरे लेने वाला है।

फिर से दूल्हा-दुल्हन बने Monalisa-Vikrant
फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए दोबारा से दूल्हा दुल्हन बने हैं।
Monalisa दोबारा जिएंगी अपनी शादी के पल
फिल्म स्टार मोनालिसा अपनी शादी के पल इस टीवी रियलिटी शो के सेट पर फिर से जीने वाली हैं।
एक साथ बेहद खुश नजर आए Monalisa-Vikrant

फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत इस टीवी रियलिटी शो में साथ आकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
Monalisa ने दुल्हन बनकर दे डाले कई पोज
अदाकारा मोनालिसा अपने पति की दोबारा दुल्हन बनने को लेकर बेहद खुश है। उन्होंने लाल जोड़े में कई पोज दे डाले।
रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करेंगे Monalisa-Vikrant
बता दें कि फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत टीवी रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2017 में बिग बॉस के घर में शादी रचाई थी।
बता दें कि भोजपुरी फिल्म स्टार मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस 10 में पहली बार शादी की थी। इस गेम शो में ये कपल पति-पत्नी बना था।

Next Story