मनोरंजन

धनतेरस के खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई मोनालिसा, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

Gulabi
2 Nov 2021 8:14 AM GMT
धनतेरस के खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई मोनालिसा, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने
x
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा आये दिन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा आये दिन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने चाहने वालों के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ट्रेडिशनल ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा पिंक साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

धनतेरस के खास मौके पर मोनालिसा दुल्हन की तरह तैयार होकर फोटोशूट करवाती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद ही प्यारी दिख रही हैं। साड़ी के साथ मोनालिसा ने स्टोन ज्वैलरी पहनी हुई हैं। उनका मांग टीका देख लोगों की दिलों की घड़कन बढ़ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा -
धनतेरस की शुभकामनाएं 🙏… धनतेरस आपको ऐश्वर्य और समृद्धि प्रदान करे

इन तस्वीरों में मोनालिसा हमेशा की तरह कमाल लग रही हैं। मोनालिसा का ये लुक देखते ही बन रहा है। मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में तो अपने अभिनय का जादू बिखेरा ही है साथ ही वो 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी।
Next Story