मनोरंजन

रणबीर कपूर के सॉन्ग फितूर पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे नजर आई मोनालिसा, दोस्त संग किया डांस

Rounak Dey
3 Aug 2022 4:34 PM IST
रणबीर कपूर के सॉन्ग फितूर पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे नजर आई मोनालिसा, दोस्त संग किया डांस
x
अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।


गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने वाली मोनालिसा एक बार फिर अपने डांस से तहलका मचा रही हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के गाने पर दोस्त संग डांस करती नजर आईं।भोजपुरी क्वीन रणबीर कपूर की लेटेस्ट मूवी 'शमशेरा' के सॉन्ग फितूर पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं।



इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक शानदार कैप्शन भी दिया। साथ ही उन्होंने अपने दोस्त के बारे में लिखा है। मोनालिसा का यह खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।आपको बात दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शुमार हैं। अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

Next Story