मनोरंजन
मोनालिसा का दिखा जबरदस्त जलवा, देशी अवतार में लग रही HOT
Shubhra Nandy
31 Jan 2021 2:43 PM IST

x
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मोनालिसा का जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मोनालिसा का जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है. इंस्टाग्राम पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा रविवार को साड़ी में नजर आईं. साड़ी में उनकी हॉट तसवीरों पर यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट किए.
इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने फोटो शेयर करके खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- 'आप फोटोग्राफ लेते नहीं हैं. आप उसे बनाते हैं.' उनकी फोटोज और कैप्शन पर बावले फैन्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट्स किए. हर कोई एक्ट्रेस मोनालिसा की कातिलाना अदाओं की तारीफ करने में जुटा रहा.
भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री में मोनालिसा को ब्यूटी विद् ब्रेन और क्वीन का खिताब मिला है. सोशल मीडिया पर भी उनका जबरदस्त क्रेज देखा जाता है. उनके इंस्टाग्राम पर चार मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई फेमस टीवी शोज में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. रियलिटी शो 'बिग बॉस', 'नच बलिये: सीजन 8' जैसे टीवी शोज में उनका अदाएं दिख चुकी हैं. कुछ दिनों पहले भी उन्हें बिग बॉस में बतौर स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया गया था.
मोनालिसा ने भोजपुरी की सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने भोजपुरी के टॉप एक्टर्स रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया है. हर एक्टर के साथ उनकी जबरदस्त ऑन स्क्रीन कमेस्ट्री भी देखने को मिलती है.
Next Story





