
x
जन्माष्टमी के मौके पर मोनालिसा ने दिखाई ट्रेडिशनल लुक
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) मोनालिसा (Monalisa) ने आज कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami ) के मौके पर अपने सभी प्रशंसकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा सिल्क साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं।
वो अपने गले में स्टाइलिश नेकलेस, कानों में इयरिंग्स और हाथों की कलाई में रेड कलर की चूड़िया पहने नजर आ रही है। मोनालिसा अपने चेहरे पर लाइट मेकअप की हैं।
अभिनेत्री कई पोज में अपनी तस्वीरें खिंचवाई हैं। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। प्रशंसकों को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
Next Story





