मनोरंजन
पर्पल ड्रेस में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाईं दिलकश अदाएं, फैंस ने की तारीफ
jantaserishta.com
24 Sept 2025 3:28 PM IST

x
देखें तस्वीरें.
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा का जादू सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिलता रहता है। एक्ट्रेस जो कुछ पोस्ट करती हैं, वो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है।
एक्ट्रेस के दीवाने उनके बोल्ड लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने पर्पल लुक से फैंस के दिलों की धड़कन को कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन रोक दिया है। मोनालिसा ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है, जिसमें वो पर्पल ड्रेस में दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने स्किनी और शाइनी कपड़े वाली पर्पल ड्रेस पहनी है, जिसके साथ पोनी बनाकर एक्ट्रेस ने राउंड शेप के ईयररिंग पहने हैं। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मोनालिसा ने मिनिमल मेकअप किया है। एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक इतना अट्रैक्टिव है कि कोई भी उसका दीवाना हो जाए। एक्ट्रेस ने पोज देने के मामले में भी बॉलीवुड डीवास को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस कभी सोफे पर तो कभी दरवाजे पर सिजलिंग पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पर्पल लव।
फैंस भी मोनालिसा के लुक के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, आप इस उम्र में भी बहुत-बहुत सुंदर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, हाय... कौन ऐसे लुक पर अपना दिल नहीं हारना चाहता। बता दें कि मोनालिसा फिलहाल देश के अलग-अलग राज्यों में इवेंट्स कर रही हैं। उनका अभी कोई सीरियल पाइपलाइन में नहीं है। एक्ट्रेस का पूरा फोकस फेस्टिवल इवेंट्स है और बाकी सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से ही अपनी मौजूदगी का अहसास करा देती हैं।
एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 5.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा को कई सुपरनैचुरल शो में देखा गया है, जिसमें 'नजर', 'नजर-2', 'श्मशान चंपा', 'नमक इश्क का', 'बेकाबू' और 'जादू तेरी नजर' शामिल हैं। एक्ट्रेस 'रात्रि के यात्री' नाम की फिल्म में भी नजर आई थीं।
Tagsपर्पल ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाईं दिलकश अदाएंमोनालिसाएक्ट्रेस मोनालिसाMonalisa shows off her stunning looks in a purple dressMonalisaactress Monalisa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





