मनोरंजन

व्हाइट ड्रेस में मोनालिसा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

Kajal Dubey
26 Feb 2023 5:34 PM GMT
व्हाइट ड्रेस में मोनालिसा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की इस क्वीन ने कुछ फोटो शेयर की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी एक्ट्रेस मोनासिला फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अपनी ऑडियंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर हैं। वह आए दिन एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं, जिनमें वह कभी डांस तो कभी तो हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आती हैं। उनके फैंस उनके हर नए पोस्ट को देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस 40 वर्ष की हैं, मगर उम्र के इस पड़ाव पर भी फिटनेस के मामले में कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
मोनालिसा ने शेयर की फोटो
हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की इस क्वीन ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। कातिलाना अदाओं को दिखाते हुए उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट पैंट और इसी कलर का लूज टॉप पहना है। इस ड्रेस में मोनालिसा गजब का कहर ढा रही हैं। रेड शेड लिप्स्टिक और ब्लैक आईशैडो लगाकर वह और भी ज्यादा प्यारी लग रही हैं।
इस स्टाइल में किया लुक को कंप्लीट
'भोले शंकर' फेम एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ससरीज के नाम पर उन्होंने ब्लैक वेज हील सैंडल पहना है। कुल मिलाकर एक्ट्रेस इस सिंपल से लुक में भी डॉल जैसी लग रही हैं। उनके लुक पर फैंस के कई तरह के कमेंट आए हैं। मोनालिसा का यह स्टाइल उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया है। किसी ने उनके लिए ऑसम कहा, तो किसी ने उन्हें असली सोना बताया।
मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। इसके साथ ही मोनालिसा टीवी एक्ट्रेस भी हैं। कलर्स चैनल के फेमस सीरियल 'नमक इस्क का' में मोनालिसा मेन लीड में देखी गई थीं।
Next Story