मनोरंजन

पति संग मोनालिसा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Manish Sahu
1 Sep 2023 10:55 AM GMT
पति संग मोनालिसा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
x
मनोरंजन: भोजपुरी फिल्मों और टीवी की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी प्रशंसकों की पसंदीदा है। मोनालिसा ने इंस्टा पर पति संग रोमांटिक वीडियो साझा किया है। हालांकि ये वीडियो नया नहीं है। थ्रोबैक वीडियो कपल के किसी ट्रिप का लगता है। मोनालिसा को पति की याद सता रही है। इसलिए मोनालिसा ने ये वीडियो साझा किया है। कैप्शन में लिखा है- बस तुम्हारी याद आ रही है।
वीडियो में मोनालिसा और विक्रांत समंदर किनारे चिल करते हुए नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी साथ में बेहतरीन लग रही है। ट्रिप पर दोनों ने क्वॉलिटी टाइम गुजारा। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री पर प्रशंसक दिल हार बैठे हैं। कपल के वीडियो पर प्रशंसकों ने प्यार लुटाया है। उन्होंने दोनों की जोड़ी यूं ही बने रहने की दुआ की है।
मोनालिसा और विक्रांत इंस्टाग्राम पर अपनी लवी डवी फोटोज एवं वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दोनों प्रशंसकों के पसंदीदा हैं। वर्ष 2017 में उनकी बिग बॉस के सेट पर शादी हुई थी। तब से लेकर आज तक दोनों की जोड़ी और प्यार बना हुआ है। आए दिन ही इन दोनों स्टार कपल के वीडियो हो या तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है तथा फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते है।
Next Story