मनोरंजन

'निकम्मा' के टाइटल ट्रैक पर मोनालिसा ने लचकाई कमरिया, डांस देख लोग बोले - वाह कड़क डांसर

Rani Sahu
12 Jun 2022 10:34 AM GMT
निकम्मा के टाइटल ट्रैक पर मोनालिसा ने लचकाई कमरिया, डांस देख लोग बोले - वाह कड़क डांसर
x
भोजपुरी फिल्मों से मशहूर हईं मोनालिसा आज मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम हैं

भोजपुरी फिल्मों से मशहूर हईं मोनालिसा आज मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम हैं। अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के चलते वह आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ मोनालिसा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को अक्सर मिल ही जाती हैं। इसके अलावा वो डांस वीडियोज भी जमकर शेयर करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक बार फिर मोनालिसा ने ट्रेंड फॉलो करते हुए फिल्म निकम्मा के टाइटल ट्रैक पर कमरिया लचकाई है।

मोनालिसा का दिल भी हुआ निकम्मा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने व्हाइट शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स हाई नेक येलो टॉप पहना हुआ है। इस कूल और स्टाइलिश लुक में मोनालिसा निकम्मा किया इस दिल ने सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की एनर्जी देखते ही बन रही है और फैंस भी खुद को तारीफें करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने मोनालिसा की तारीफ में लिखा, 'वाह कड़क डांसर' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप जैसा कोई नहीं।'
हर ट्रेंड करती हैं फॉलो
बता दें, मोनालिसा सोशल मीडिया पर चल रहे हर ट्रेंड को फॉलो करती हैं और फैंस को अपडेट देती रहती हैं। कुछ वीडियोज में उनके पति विक्रांत भी नजर आते हैं तो कुछ में वो अकेले ही महफिल लूटती नजर आती हैं। मोनालिसा के चाहने वालों को उनका हर एक अंदाज खूब पसंद आता है और वो दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। इससे पहले भी मोनालिसा ने नाच पंजाबन और अपने पति के सात रंगी सारी पर ट्रेंड फॉलो करते हुए वीडियोज शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं।

गौरतलब है कि मोनालिसा और विक्रांत हाल ही में स्मार्ट जोड़ी शो में नजर आए थे। इस शो में दोनों बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। हालांकि दोनों शो की ट्रॉफी तो नहीं जीते लेकिन लोगों का दिल जीतने और उनका प्यार पाने में वो कामयाब रहे। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी।


Next Story