मनोरंजन

मोनालिसा ने किया ऐसा डांस, सर्दी में छूटे फैंस के पसीने

Triveni
10 Jan 2021 5:33 PM IST
मोनालिसा ने किया ऐसा डांस, सर्दी में छूटे फैंस के पसीने
x
भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा के करोड़ों दीवाने हैं। उनके फैंस इतना प्यार बरसाते हैं कि उनका गाना और डांस देखते ही देखते जबर्दस्त हिट हो जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा के करोड़ों दीवाने हैं। उनके फैंस इतना प्यार बरसाते हैं कि उनका गाना और डांस देखते ही देखते जबर्दस्त हिट हो जाता है। मोनालिसा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी दर्शकों की चहेती हैं। भोजपुरी, हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ सहित तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा के गाने और वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा ने जबर्दस्त डांस कर सुर्खियां बटोरी हैं। मोनालिसा का आउटफिट भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आप भी मोनालिसा के फैन हैं तो देखें, उनका सबसे सुपरहिट और जबरदस्त भोजपुरी गाना
मोनालिसा का 'मेरी ये जवानी अनजानी कहानी...' सॉन्ग भोजपुरी सुपरहिट फिल्म घरवाली बाहरवाली से लिया गया है। इस वीडियो में मोनालिसा काफी बोल्ड और हॉट लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 9,600,363 व्यूज मिल चुके हैं।


Next Story