मनोरंजन

मोनालिसा ने 'सामी सामी' सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, ट्रोल बोले-तुमसे नहीं हो पाएगा ये

Rani Sahu
22 Jan 2022 11:44 AM GMT
मोनालिसा ने सामी सामी सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, ट्रोल बोले-तुमसे नहीं हो पाएगा ये
x
भोजपुरी की फेमस अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया लवर्स में से एक हैं

भोजपुरी की फेमस अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया लवर्स में से एक हैं, जो हर रोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान खींचती हैं। इसी बीच एक नए वीडियो के साथ मोनालिसा अपने चाहने वालों का दिल लूट रही हैं। इस नए वीडियो में वह 'सामी सामी' गाने पर रश्मिका मंदाना के फेमस डांस स्टेप को रीक्रिएट करती दिख रही हैं। बता दें कि 'सामी सामी' गाना रश्मिका और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा-द राइज' का है।

खुद को 'पुष्पा फैन' समझ रही हैं मोनालिसा
वीडियो में मोनालिसा गोल्डन शिमरी ब्लाउज और खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ ब्लैक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या मैं खुद को 'पुष्पा फैन' कह सकती हूं। मोनालिसा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। उनके पोस्ट पर 61 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया है। वीडियो में उनके डांस स्टेप को देखकर कोई फिदा है तो कभी उनके डांस को देखकर हंस रहा है।
डांस देखकर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
मोनालिसा के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के डांस स्टेप की भी तारीफें कर रहे हैं। एक फैन ने मोनालिसा के पोस्ट पर कॉमेंट कर लिखता है कि ऐसा डांस कभी नहीं देखा, वहीं एक दूसरे ने उनके डांस स्टेप का मजाक बनाते हुए लिखा-ऐसा तो बच्चा ही डांस करता है। कुछ ऐसा ही एक तीसरे शख्स ने लिखा है कि आपसे ये नहीं हो पाएगा।
मोनालिसा टीवी शो
मोनालिसा इन दिनों एक टीवी शो में काम कर रही हैं। मोनालिसा थ्रिलर सीरीज में 'नजर' में एक डायन का किरदार निभा रही हैं। स्टार प्लस पर दिखाया जाने वाला ये शो 8 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। इससे पहले वह टीवी शो नमक इश्क और रियलिटी शो बिग बॉस में देखी जा चुकी हैं। बिग बॉस में नजर आने के बाद मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए' में नजर आईं थी। बता दें कि मोनालिसा ने बिग बॉस शो में ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉय फ्रेंड विक्रांत से शादी की थी।
Next Story