मनोरंजन

सोफे पर लेटकर इस एक्टर संग मोनालिसा ने किया झटाकेदार डांस, देखें जबरदस्त रोमांस वीडियो

Rani Sahu
13 Dec 2021 7:20 AM GMT
सोफे पर लेटकर इस एक्टर संग मोनालिसा ने किया झटाकेदार डांस, देखें जबरदस्त रोमांस वीडियो
x
भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) लाखों दिलों पर राज करती हैं

Monalisa Hot Dance Video : भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) लाखों दिलों पर राज करती हैं। मोनालिसा हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा अपने चाहने वालों के लिए आये दिन तस्वीरें शेयर कर उनको दीवाना दीवाना बनाती रहती हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह अब तक 140 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय मोनालिसा का एक पुराना भोजपुरी डांस वीडियो यूट्यूब पर लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

मोनालिसा (monalisa) का यह गाना 'जबसे जवानी' (jab se jawani) सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। मोनालिसा के डांस वीडियो को देखने के बाद लोग लोग अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाते। गाने में मोनालिसा (monalisa) का जबरदस्त मूव्स देख उनके चाहने वाले बावले हो रहे हैं। यह गाना आज भी आपको यूपी बिहार में किसी भी फंक्शन में सुनने को मिल जाता है। वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा का डांस देखते ही बन रहा है। मोनालिसा रेड टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं।

वीडियो में मोनालिसा भोजपुरी एक्टर रतन कुमार ( Rattan Kumar) संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। गाने को विनय बिहारी (vinay bihari) ने लिखा है। जबकि राजेश रजनीश (rajesh rajnish) ने संगीत दिया है। इस गाने को आज तक यूट्यूब पर 69 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने का वीडियो यहां देखिए...


Next Story