मनोरंजन

घर की बालकनी में पति विक्रांत के साथ रोमांटिक हुईं मोनालिसा, एक-दूसरे को रंग लगाते हुए कोजी हुआ कपल

Neha Dani
9 Jun 2022 4:57 AM GMT
घर की बालकनी में पति विक्रांत के साथ रोमांटिक हुईं मोनालिसा, एक-दूसरे को रंग लगाते हुए कोजी हुआ कपल
x
दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब पसंद आई लेकिन शो के विनर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रहे।

एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।



वीडियो में मोनालिसा व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं विक्रांत येलो टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। मोनालिसा और विक्रांत एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दे रही है। बैकग्राउंड में फिल्म 'जुग जुग जियो' का गाना 'रंगी सारी' बज रहा है। कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें मोनालिसा और विक्रांत ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। हाल ही में मोनालिसा और विक्रांत शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को खूब पसंद आई लेकिन शो के विनर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रहे।

Next Story