मनोरंजन

Monalisa और Vikrant Singh का गाना 'कवन जादू कईलू' ने मचाई धूम, देखें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री

Rani Sahu
26 Sept 2021 10:33 PM IST
Monalisa और Vikrant Singh का गाना कवन जादू कईलू ने मचाई धूम, देखें दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री
x
मोनालिसा (Monalisa) जिस भी भोजपुरी गाने में नजर आती हैं, उसे हिट की गारंटी माना जाता है

Bhojpuri Video Song: मोनालिसा (Monalisa) जिस भी भोजपुरी गाने में नजर आती हैं, उसे हिट की गारंटी माना जाता है. यही वजह है कि फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इससे आप उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं. चाहे इंस्टाग्राम पर कोई तस्वीर हो या फिर उनकी फिल्म या कोई भोजपुरी सॉन्ग... हमेशा चर्चा में बना रहता है. मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं.

एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी की दुनिया तक में अपनी पहचान बना चुकी हैं. मोनालिसा ने अपने करियर का आगाज एक मॉडल के तौर पर किया. लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में आने का फैसला किया और उसके बाद से आज तक दर्शकों का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस कई हिंदी गानों के रीमेक में भी नजर आ चुकी हैं. उनके सॉन्ग हमेशा ट्रेंडिंग पर बने रहते हैं. हालांकि जितनी सफलता उन्हें भोजपुरी सिनेमा में मिली, इतनी उन्हें कहीं ओर नहीं मिली. चाहे कॉमेडी सीन हो या फिर रोमांटिक सीन, एक्ट्रेस अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं.
मोनालिसा ने कई और फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है. इन दिनों उनका एक धमाकेदार गाना 'कवन जादू कईलू' यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में मोनालिसा के साथ उनके पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना रही है और उन्हें बेहद पंसद भी आ रही है. दोनों का ये गाना उनकी फिल्म 'प्रेम लीला' का है. इस फिल्म के बाकी गानों को बेहद पसंद किया गया.
मिलियन में व्यूज बटोरने वाले इस गाने को भोजपुरी सिंगर पामेला जैन ने गाया है. गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है, जबकि गाने के लिरिक्स कवी प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. फिल्म के बारे में बात करें तो इसको भी बेहद पसंद किया गया था. इस फिल्म में मोनालिसा, विक्रांत सिंह और संभावना सेठ मुख्य भूमिका में नजर आए.


Next Story