मनोरंजन

फिर इंटरनेट पर छाई मोनालिसा, फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर

Rani Sahu
10 April 2022 9:31 AM GMT
फिर इंटरनेट पर छाई मोनालिसा, फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर
x
मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं

Bhojpuri News In Hindi: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, वो अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज और हॉट लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोनालिसा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर फैन्स को सरप्राइज देती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जो इन्टरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है।

अक्सर ही अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैन्स के उड़ा देने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर अपने फैन्स को मदहोश कर दिया है। इस बार एक्ट्रेस डांस नहीं बल्कि वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। अलग अलग अंदाज में एक्ट्रेस ने अपना जलवा बखूबी बिखेरा है। इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी शेयर किया है। अपनी फिटनेस का ध्यान रखने वाली मोनालिसा डेली 1500 स्टेप्स चलती हैं।
अपने कातिलाना वॉक से एक्ट्रेस फैन्स के दिलों को घायल कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा अलग अलग आउट फिट में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का यह वीडियो तहलका मचा रहा है। महज कुछ देर पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss 10) में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। इस शो के बाद ही मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें 'नमक इश्क का', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'नच बलिये सीजन 8', 'कॉमेडी दंगल' जैसे कई शोज शामिल हैं।
Next Story