मनोरंजन

Mona Singh Birthday : टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक मोना ने मचाई है धूम

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 3:14 AM GMT
Mona Singh Birthday : टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक मोना ने मचाई है धूम
x
Mona Singh Birthday : मोना सिंह Mona Singh 8 अक्टूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थी, लेकिन वहां उन्हें मिली सफलता की वजह से कई बड़ी फिल्में भी उनकी झोली में आईं। मोना सिंह Mona Singh को पहला ब्रेक साल 2003 में आए टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मिला था। उनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का पहला सीजन जीता।
इतना ही नहीं
, बाद में वह 'फेमिना मिस इंडिया' और 'झलक दिखला जा 2' को होस्ट करती नजर आईं। उन्होंने साल 2008 में आई 'एक खिलाड़ी एक हसीना' भी जीती। जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपने किरदार से पहचान बनाने वाली मोना सिंह Mona Singh हिंदी टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गई हैं। 2012 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल किया गया था। सिख परिवार में जन्मी मोना सिंह Mona Singh ने 27 दिसंबर 2019 को पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से फिल्म प्रोड्यूसर श्याम राजगोपालन से शादी की। वह 13 महीने तक सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की ब्रांड एंबेसडर भी रहीं।
Next Story