मनोरंजन

'Molkki' स्टार अमर उपाध्याय-प्रियाल महाजन को हुए कोरोना...

Triveni
28 March 2021 5:11 AM GMT
Molkki स्टार अमर उपाध्याय-प्रियाल महाजन को हुए कोरोना...
x
देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र का नाम सबसे आगे चल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब कोरोना वायरस का असर मायानगरी मुंबई पर भी साफ दिखने लगा है। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सितारे और टीवी सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि टीवी सीरियल मोलक्की (Molkki) में नजर आ रहे एक्टर अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन (Amar Upadhyay and Priyal Mahajan) को भी कोरोना वायरस हो गया है। अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। सावधानी के तौर पर अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन ने खुद को अपने घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। प्रियाल महाजन को कोरोना पॉजिटिव हुए एक हफ्ता बीत चुका है। चार पांच दिन पहले अमर उपाध्याय को भी कोरोना हो गया।
सूत्रों की मानें तो इन दिनों सीरियल मोलक्की का एक महत्वपूर्ण ट्रैक की शूटिंग की जा रही थी लेकिन अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन की कोरोना रिपोर्ट सामने आने के बाद कहानी में बदलाव कर दिया गया है। अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन के शो में न होने से शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मेकर्स के पास सीरियल मोलक्की के ज्यादा एपिसोड नहीं बचे हैं।
ऐसे में शो के मेकर्स काफी दुविधा में पड़ चुके हैं। सीरियल मोलक्की की अब तक की कहानी में आपने देखा कि पूर्वी का किडनैप हो चुका है। हैरान परेशान ठाकुर, अपनी पत्नी की खोज रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स सीरियल मोलक्की की कहानी को कैसे आगे बढ़ाएंगे।


इन सितारों को भी हो चुका है कोरोना
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को कोरोना हो गया है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने बीते कुछ समय से खुद को आइसोलेट कर रखा है। कोरोना को मात देने के बाद ये दोनों सितारे अपने काम पर लौट चुके हैं।


Next Story