मनोरंजन
Bigg Boss 15 में हिस्सा लेने की खबर पर Mohsin Khan ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से कही ये बात
Rounak Dey
19 Sept 2021 12:52 PM IST

x
प्रतियोगी पहले जंगल में प्रवेश करेंगे और फिर मुख्य बिग बॉस 15 के घर में जाएंगे।
Bigg Boss 15 में हिस्सा लेने की खबर पर Mohsin Khan ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से कही ये बातबिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया है और दिव्या अग्रवाल इसकी विजेता बनी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बाद अब सलमान खान की ओर से होस्ट गिए जाने वाले बिग बॉस 15 की कवायत तेज हो गई है। इसके लिए मेकर्स कई दिग्गज कलाकारों को अप्रोच कर रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इनमें एक नाम ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान का भी सामने आया है। अफवाह थी कि मोहसिन जल्द ही इस रियलिटी शो में नजर आएंगे। हालांकि एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयरकर शो में हिस्सा लेने की बात से इंकार कर दिया है।
बिग बॉस 15 को लेकर मोहसिन के नाम पर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार एक्टर ने खुद विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे बिग बॉस में शामिल होने की सभी अफवाहें सच नहीं हैं। यार मैं इस शो के हिसाब से बहुत शर्मीला हूं। सभी को शुभकामनाएं और आपका वीकेंड अच्छा बीते इंशाल्लाह।"
शो छोड़ने की बात से अटकलें हुई तेज
बता दें कि मोहसिन के बिग बॉस में शामिल होने की चर्चाओं ने उस वक्त जोर पकड़ा जब एक्टर के ये रिश्ता क्या कहलाता है के छोड़ने की बात सामने आई। अफवाह थी कि मोहसिन बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के लिए अक्टूबर में शो छोड़ सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में जल्द ही टाइम लीप होगा और मोहसिन एक बुजुर्ग का रोल नहीं करना चाहते हैं। हालांकि टीम और एक्टर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
2 अक्टूबर से शुरू होगा बिग बॉस 15
रियलिटी शो बिग बॉस 15 के प्रोमो आउट हो गए हैं। शो 2 अक्टूबर से शुरू होगा। कहा जा रहा है कि इस साल के बिग बॉस 15 में जंगल आधारित थीम है। प्रतियोगी पहले जंगल में प्रवेश करेंगे और फिर मुख्य बिग बॉस 15 के घर में जाएंगे।
Next Story





