मनोरंजन
कोरोना पॉजिटिव होते ही हॉस्पिटल में भर्ती हुए Mohit Raina, Dia Mirza ने मांगी ठीक होने की दुआ
Shubhra Nandy
23 April 2021 11:39 AM IST

x
कोरोना वायरस से पूरे देश के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस से पूरे देश के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी आए दिन संक्रमित हो रहे हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'देवों के देव महादेव' (Devon Ke Dev Mahadev) के एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। अभिनेता ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी हैं कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
मोहित रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा कि मैं बाहर और अंदर देखता हूं। मैं सभी के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करना चाहता हूं। पिताजी हमेशा कहते थे कि प्रार्थना जादुई रूप से काम करती है। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि वे सुरक्षित रहें और मानवता के लिए प्रार्थना करें। बीते हफ्ते कोविड पॉजिटिव होने के बाद मैं राज्य के डॉक्टरों की निगरानी में हूं। हर दिन मैं यहां रहते हुए ह्यूमन के इमोशन्स को देख रहा हूं। हम उनकी वजह से ठीक हैं। कम से कम हम सिर्फ घर के अंदर रह सकते हैं।'
जैसे ही मोहित रैना ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की है तभी से फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी मोहित रैना के जल्द ठीक होने की दुआ की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रही हूं। बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रही हूं।' मोहित और दीया मिर्जा 'काफिर' वेब सीरीज में एक साथ नजर आए थे। इस सीरीज के अलावा मोहित रैना 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
Next Story





