
x
Chennai चेन्नई। सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वृषभ' का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इसके मेकर्स ने फाइनली इसकी घोषणा कर दी है। अब यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी एक्स टाइमलाइन पर अभिनेता मोहनलाल ने भी इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जमीन हिल रही है। आसमान जल रहा है। नियति ने अपना योद्धा चुन लिया है। ‘वृषभ’ 6 नवंबर को आ रही है।
इस फिल्म को पहले 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी अज्ञात कारण से इसे आगे टाल दिया गया। इस साल की शुरुआत में मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया गया था। पहले पोस्टर को देखने के बाद ही मोहनलाल के फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए थे। इसमें वह गोल्डन रंग का एक कवच पहने योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे थे। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और सफेद तिलक के साथ वह बहुत ही शानदार दिख रहे थे। इसमें वह नाक में नथ भी पहने दिखाई दिए।
इसका पोस्टर शेयर करते हुए तब मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "मेरे जन्मदिन पर इसका अनावरण इसे और भी सार्थक बनाता है- आपका प्यार हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। 'वृषभ' को फिल्म निर्माता नंद किशोर ने लिखा है, वही इसके डायरेक्टर भी हैं। कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। 'वृषभ' को मलयालम और तेलुगु में एक साथ फिल्माया गया है। यह फिल्म दर्शकों को तेलुगु, मलयालम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ जैसी 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। 'वृषभ' से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले उनकी बॉलीवुड फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी। अब 'वृषभ' के जरिए शनाया के पास साउथ में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका है।
Tagsमोहनलालवृषभफिल्म रिलीज6 नवंबरबॉलीवुडदक्षिण सिनेमाशनाया कपूरमलयालमतेलुगुहिंदीतमिलकन्नड़नंद किशोरबालाजी टेलीफिल्म्सकनेक्ट मीडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





