मनोरंजन
Modern Love- Mumbai: यूएई में सीरीज का दूसरा एपिसोड नहीं देख पा रहे दर्शक, Gay रोमांस बना वजह!
Rounak Dey
28 May 2022 5:38 AM GMT
x
अरशद वारसी मेन कास्ट में है।
13 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव मुंबई' (Modern Love Mumbai) को दर्शकों ने पसंद किया। इस एंथोलॉजी में मुंबई आधारित कुल 6 कहानियां हैं और अलग- अलग कहानियों को क्रिटिक्स की ओर से अलग- अलग रिस्पॉन्स मिला। 'मॉडर्न लव मुंबई' की दूसरी कहानी 'बाई' (Baai) में तनुजा, प्रतीक गांधी और रणवीर बरार प्रमुख किरदारों में हैं। इस सीरीज में एक गे कपल (gay couple) की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। 'मॉडर्न लव मुंबई' की कहानी 'बाई' यूएई के दर्शक नहीं देख पा रहे हैं, जिसकी वजह है कि इसे वहां से हटा दिया गया है।
यूएई में नहीं दिख रहा 'बाई'
दरअसल सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात को शेयर किया है कि मॉर्डन लव मुंबई की कहानी बाई, इस एंथलॉजी से मिसिंग है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह यूएई के LGBTQ रोमांस को लेकर सख्य नियम हो सकते हैं। बता दें कि बाई का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और ये कहानी मंजर (प्रतीक गांधी) और राजवीर (रणवीर बरार) की लव स्टोरी में है। मंजर ने अपनी दादी (तनुजा) से अपनी सेक्शुएलिटी की बात छिपाई है। ये कहानी LGBTQ कम्यूनिटी और गे रोमांस पर फोकस करती है। यूएई के दर्शकों का कहना है कि उन्हें मॉडर्न लव मुंबई में सिर्फ 5 एपिसोड्स की दिख रहे हैं।
क्या हैं मॉर्डन लव मुंबई की 6 कहानियां...
- 'बाई' को हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। इसमें तनुजा, प्रतीक गांधी और रणवीर बरार हैं।
- 'मुंबई ड्रैगन' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके मुख्य कलाकार येओ यान यान, मेयांग चांग, वामीका गब्बी और नसीरुद्दीन शाह हैं।
- 'माई ब्यूटीफुल रिंकल्स' अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। इसमें सारिका, दानेश रज़वी, अहसास चन्ना और तन्वी आजमी हैं।
- 'आई लव थाने' के निर्देशक ध्रुव सहगल निर्देशित हैं और इसमें मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, प्रतीक बब्बर, आधार मलिक और डॉली सिंह जैसे कलाकल शामिल हैं।
- 'कटिंग चाय' का निर्देशन नूपुर अस्थाना ने किया हैं जिसमें चित्रांगदा सिंह और अरशद वारसी मेन कास्ट में है।
Next Story