मनोरंजन
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने शेयर की बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें, प्यार का इजहार करते हुए कहा- मेरी लाइफ में...
Rounak Dey
15 Jan 2022 10:56 AM IST

x
दिशानी ने ही नहीं बल्कि कोडी ने भी दिशानी की कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने भी खुलकर प्यार का इजहार किया है।
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की इकलौती लाडली बिटिया दिशानी चक्रवर्ती (Dishani Chakraborty) को प्यार हो गया है और वह भी एक हॉलिवुड ऐक्टर Cody Sulek से। दिशानी सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव तो नहीं रहतीं, लेकिन जितना ही रहती हैं अपने प्यार का इजहार उन्होंने खुलकर किया है। दिशानी और कोडी के इस प्यार की कहानी को शुरू हुए एक साल हो चुके हैं और अपनी पहली ऐनिवर्सरी पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में से एक में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है और दूसरी तस्वीर में दिशानी अपने बॉयफ्रेंड के गालों को Kiss करती नजर आ रही हैं। दिशानी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां, हंसी, फूड और बेस्ट hugs भरने के लिए शुक्रिया। तुम इस बात के सबूत हो कि दुनिया में प्यार का वजूद है। हैपी वन ईयर।'
दिशानी के इस पोस्ट पर उनकी पहली ऐनिवर्सरी पर सबने बधाई दी है। हालांकि, ऐसा नहीं कि दिशानी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ यह पहला पोस्ट किया हो, इससे पहले भी वह कई मौकों पर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। दिशानी ने ही नहीं बल्कि कोडी ने भी दिशानी की कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने भी खुलकर प्यार का इजहार किया है।
Next Story





