मनोरंजन

Bappi Lahiri को याद कर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती, बोले- ''मैं आपको हमेशा मिस करूंगा''

Rounak Dey
18 Feb 2022 11:58 AM IST
Bappi Lahiri को याद कर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती, बोले- मैं आपको हमेशा मिस करूंगा
x
मिथुन दा और बप्पी दा ने साथ मिलकर 'दलाल', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'गुरु' और 'डांस डांस' जैसी हिट म्यूजिकल फिल्में दीं।

सिंगर बप्पी लहरी अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। सिंगर ने 15 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बप्पी दा के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ स्टार्स को भी बहुत बड़ा धक्का लगा। फैंस और स्टार्स लगातार सिंगर को याद कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी बप्पी दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मीडिया के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती ने बप्पी दा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा- 'बप्पी दा मैं आपको हमेशा मिस करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी आत्मा स्वर्ग में होगी। मैं आपको बहुत याद करूंगा और हमेशा करूंगा।'
बता दें बप्पी लहरी ने मिथुन के करियर में अहम भूमिका निभाई थी। बप्पी दा ने मिथुन के साथ 'डिस्को डांसर' और 'जिम्मी जिम्मी' जैसे गाने किए थे। इन गानों के बाद मिथुन चक्रवर्ती को 'डिस्को डांसर' के नाम से भी जाना जाने लगा था। मिथुन दा और बप्पी दा ने साथ मिलकर 'दलाल', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'गुरु' और 'डांस डांस' जैसी हिट म्यूजिकल फिल्में दीं।

Next Story