मनोरंजन

"Cannes में छाया Mission Impossible Final Reckoning का जलवा, टॉम क्रूज़ को मिला स्टैंडिंग ओवेशन!"

Harrison
15 May 2025 12:14 PM IST
Cannes में छाया Mission Impossible Final Reckoning का जलवा, टॉम क्रूज़ को मिला स्टैंडिंग ओवेशन!
x
टॉम क्रूज की मोस्ट अवेटेड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। इस मूवी का हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ जहां इस फिल्म को देखने के लिया थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म फ्रेंचाइजी सभी एक्शन फिल्मों बाप है। टॉम क्रूज की इस फिल्म के कितने भी पार्ट आ जाए, दर्शक उसकी अगली कड़ी लाने की डिमांड कर ही देते हैं। 62 साल के टॉम क्रूज मिशन इम्पॉसिबल के आठवें पार्ट मिशन: इम्पॉसिबल - फाइनल रेकनिंग' में एक बार फिर फिर से IMF एजेंट इथन हंट की भूमिका से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
ये फिल्म कुछ दिनों में ही दर्शकों के हवाले होने वाली है। वर्ल्डवाइड और इंडिया में ये फिल्म रिलीज करने से पहले टॉम क्रूज की इस फिल्म का विश्व प्रसिद्ध कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रीमियर किया गया, जहां मूवी को इतना प्यार मिला जिसे देखकर टॉम क्रूज भी भावुक हो गए।
कांस में फैंस ने मिशन इम्पॉसिबल-8 को लेकर की ये डिमांड
सोशल मीडिया पर मिशन इम्पॉसिबल-8 के दौरान के कांस फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली वीडियो न्यूज पोर्टल डेडलाइन में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें ग्रैंड थिएटर लुमियर में जैसे ही टॉम क्रूज एंट्री लेते हैं, थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है।
इसके बाद जब फेस्टिवल में उनकी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल-फाइनल रेकनिंग' का प्रीमियर हुआ, तो लोग खुद ब खुद सीट से उठ गए और पांच मिनट तक खड़े होकर टॉम क्रूज (Tom Cruise) और उनकी पूरी स्टारकास्ट के लिए तालियां बजाई। यही नहीं, थिएटर में मौजूद ऑडियंस को फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने इसे चलाने की दोबारा डिमांड की। टॉम ने मिशन इम्पॉसिबल-8 से 3 साल पहले 'टॉप गन: मेवरिक' के सफलता का जश्न कांस फिल्म फेस्टिवल में मनाया था।
Next Story