मनोरंजन

Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता हारीं, थाईलैंड की सुंदरी बनी विजेता

Ashish verma
31 May 2025 10:26 PM IST
Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता हारीं, थाईलैंड की सुंदरी बनी विजेता
x
थाईलैंड की सुंदरी बनी विजेता

New Delhi..नई दिल्ली। भारत में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हैदराबाद में हुआ। भारत की नंदिनी गुप्ता की जीत का सभी को इंतजार था, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। थाईलैंड की एक सुंदरी ने इस प्रतियोगिता का ताज अपने नाम किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता की घोषणा कर दी गई है। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में मिस मार्टीनिक ने चौथा स्थान, मिस पोलैंड ने तीसरा स्थान और मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है।मिस वर्ल्ड 2025 की जानकारी72वीं मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 6:30 बजे तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू हुआ। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फिनाले 108 प्रतिभागियों के परिचय के साथ शुरू हुआ।

इस राउंड के बाद घोषणा शुरू हुई, लेकिन इस बार भारत को निराशा हाथ लगी, क्योंकि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी जीत नहीं पाईं।नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में जगह नहीं बना पाई72वें मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में जगह बनाने से चूक गईं। इससे पहले गुप्ता शीर्ष चार महाद्वीपीय विजेताओं में से एक के रूप में उभरीं। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने के बाद यह स्थान हासिल किया। यह हैदराबाद के ट्राइडेंट में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट का हिस्सा था। गुप्ता के साथ, अन्य तीन यूरोप से जैस्मीन गेरहार्ट (मिस आयरलैंड), अफ्रीका से सेल्मा कामन्या (मिस नामीबिया) और अमेरिका और कैरिबियन का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑरेली जोआचिम (मिस मार्टिनिक) थीं।


Next Story