मनोरंजन

कास्टिंग काउच पर मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने कही बड़ी बात

jantaserishta.com
26 Dec 2021 10:45 AM IST
कास्टिंग काउच पर मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने कही बड़ी बात
x

भारत की आन-बान और शान हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम करके देश का नाम रौशन किया है. हरजान ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को यह टाइटल दिलाया है. हरनाज से पहले यह खिताब सुष्मिता सेन और लारा दत्ता को मिला था. इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हरनाज ने अपने बॉलीवुड प्लान्स और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं.

इंटरव्यू में हरनाज से पूछा गया कि वो एक पावरफुल अमीर शख्स या स्ट्रगलिंग मैन में से किसे डेट करना पसंद करेंगी? इस सवाल के जवाब में हरनाज ने कहा कि वो एक ओल्ड अमीर शख्स के बजाए एक यंग स्ट्रगलिंग लड़के को डेट करना ज्यादा पसंद करेंगी.
हरनाज ने कहा- मुझे लगता है कि मैं यंग स्ट्रगलिंग मैन को डेट करना चाहूंगी. इसका कारण यह है कि मैंने खुद स्ट्रगल किया है और आगे भी कर रही हूं. मुझे लगता है कि स्ट्रगल करना जरूरी है, तभी हम एक दूसरे की वेल्यू कर सकेंगे.
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के सवाल पर हरनाज ने कहा- मैं सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद इंसान को किस तरह की सिचुएशन फेस करनी पड़ती है. लेकिन यह मेरे ऊपर है कि मैं किस तरह का फैसला करती हूं. इन सब चीजों के बारे में बात करना बहुत जल्दी है.
हरनाज ने कहा- हम अपनी जीत के सेलिब्रेशन पर पहले फोकस करते हैं. आने वाले कल में जो होगा, मैं जो प्रोजेक्ट्स साइन करूंगी, वो बहुत बायस्ड फैसला होगा और मैं इस बात का ध्यान रखूंगी कि मेरी फैमिली उसका हिस्सा बने.
पहली बॉलीवुड फिल्म किस स्टार संग करना चाहेंगी हरनाज? इस सवाल के जवाब में हरनाज ने कहा- मुझे लगता है कि मैं प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता और सुष्मिता सेन संग काम करना चाहूंगी. सोचिए अगर वुमन एंपावरमेंट के बारे में इन सबके साथ फिल्म बनाई गई तो वो कितनी स्ट्रॉन्ग होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story