मनोरंजन

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ITBP जवानों के परिजनों के साथ लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Neha Dani
25 March 2022 10:17 AM GMT
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ITBP जवानों के परिजनों के साथ लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
x
उन्होंने पहली बार टाइम्स फ्रेश फेस 2017 का अवार्ड जीता था।

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Miss Universe Harnaaz Sandhu) दिसंबर 2021 में 'ब्यूटी पेजेंट' में अपनी महत्वपूर्ण जीत के बाद भारत लौटी थीं। तब से वह कई कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं, जो उनकी घर वापसी का जश्न मनाने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में इंडो तिबेतिन बॉर्डर पुलिस ने नोएडा में एक प्रोग्राम होस्ट किया था। जहां पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू को इनवाइट किया गया था। इस प्रोग्राम में हरनाज वूमने इमपावरमेंट के स्पेशल प्रोग्राम के लिए गई थीं। ये प्रोग्राम गुरुवार को होस्ट किया गया था। इस फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरनाज बॉर्डर पुलिस की फैमिली के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।



हरनाज संधू क्राउन जीतने के बाद पहली बार इंडिया वापस आई हैं। आईटीबीपी के जवानों के लिए ये फंक्शन रखा गया था। जहां हरनाज ने उनकी खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने पुलिस की फैमिली और बच्चों के साथ पंजाबी गाने पर डांस किया। द इंडो तिबेतिन बॉर्डर पुलिस ने हरनाज संधू के इवेंट में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस इवेंट में हरनाज संधू देश के बर्फीले बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी के गार्ड्स मुश्किल परिस्थितियों का सामना कैसे करते हैं इस पर बात की। साथ ही उन्होंने वुमन इम्पॉवपमेंट की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी अपना राय रखी। आपको बता दें कि हरनाज संधू भारत की तीसरी महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। सुष्मिता सेन पहली बार 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थी। वहीं, लारा दत्ता 2000 में और 2021 में हरनाज संधू ने यह ताज हासिल किया।
हरनाज ने अपने लुक को चमकदार डायमंड इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया था और मेकअप के लिए उन्होंने स्मोकी आईज़, ग्लॉसी लिप्स और हाईलाइटेड चीकबोन्स के साथ ग्लैम लुक चुना था। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला छोड़ दिया था, कुल मिलाकर वह एकदम परफेक्ट लग रही थीं। इसके अलावा, उनके क्राउन ने उनके शानदार लुक में चार-चांद लगाया था। 22 वर्षीय हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्होंने पहली बार टाइम्स फ्रेश फेस 2017 का अवार्ड जीता था।


Next Story