
x
Mumbai मुंबई: ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद हसीनाओं का मकसद साफ होता है या तो वो मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाएं या फिर बॉलीवुड में एक्टिंग करियर बनाना शुरू कर दें। प्रियंका चोपड़ा हों या ऐश्वर्या राय, सभी ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेताओं ने खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आने का फैसला किया। लेकिन आज हम एक ऐसी ब्यूटी क्वीन के बारे में बात करेंगे जो दूसरी ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेताओं से बिल्कुल अलग हैं।
उन्होंने न तो एक्टिंग को महत्व दिया और न ही मॉडलिंग को। ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने के बाद भी उन्होंने देशभक्ति को प्राथमिकता दी और भारतीय सेना में अफसर बन गईं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये हसीना कौन है, तो आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं। मिस इंडिया चार्मिंग फेस की विजेता रहीं गरिमा यादव आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। गरिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट की है। हरियाणा के रेवाड़ी के सुरहेली गांव की रहने वाली गरिमा ने 'इंडियाज मिस चार्मिंग फेस-2017' का खिताब जीता। उनका परिवार कई साल पहले हरियाणा से राजस्थान आ गया था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी स्कूल शिमला से पूरी की। गरिमा यादव का बचपन से ही भारतीय सेना की ओर झुकाव था और बाद में उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया।
Tagsमिस इंडियाभारतीय सेनाअफसरदेशभक्तिप्राथमिकताMiss IndiaIndian ArmyOfficerPatriotismPriorityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारगरिमा यादवलेफ्टिनेंटGarima YadavLieutenant
Next Story





