मनोरंजन

Miss India 2022 Sini Shetty ने 'नैनोंवाले' सॉन्ग पर किया बेहद गजब का डांस, दिखाए सेंशुअस मूव्स

Rounak Dey
5 July 2022 10:15 AM IST
Miss India 2022 Sini Shetty ने नैनोंवाले सॉन्ग पर किया बेहद गजब का डांस, दिखाए सेंशुअस मूव्स
x
जिसके व्यूज अब सिनी के मिस इंडिया 2022 विनर बनने के बाद अचानक ही बढ़ने लगे हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहनने वालीं सिनी शेट्टी की चर्चा हर तरफ है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा बटोर रहे हैं। सिनी शेट्टी का ऐसा ही एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसे आप देखते ही रह जाएंगे। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सिनी शेट्टी कमाल की डांसर हैं। सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का शौक रहा है। इसी शौक के कारण सिनी शेट्टी वे 4 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। सिनी शेट्टी भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र तक भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था।

सिनी शेट्टी के वायरल डांस वीडियो की बात करें तो इसकी खूब चर्चा हो रही है। इसमें सिनी शेट्टी ने 'नैनोंवाले ने' गाने पर कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं। फैंस सिनी शेट्टी के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देख तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को सिनी शेट्टी ने 2021 में शेयर किया था, जिसके व्यूज अब सिनी के मिस इंडिया 2022 विनर बनने के बाद अचानक ही बढ़ने लगे हैं।
सिनी शेट्टी का यह डांस वीडियो भी चर्चा में है। देखिए:








Next Story