मनोरंजन
ब्लैक स्ट्रेपलेस ड्रेस पहने नजर आईं मीरा राजपूत, देखें बेहद गॉर्जियस फोटो
Rounak Dey
29 May 2022 10:21 AM IST
x
जिसको फैंस ने खूब पसंद किया है और अब तक उनके पोस्ट को करीबन 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
बॉलीवुड के फेमस कपल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की जोड़ी के पूरे बीटाउन में चर्चे हैं। ये कपल जब भी कहीं बाहर निकलता है, तो इनका जलवा देखने लायक होता है। कुछ समय पहले मीरा और शाहिद एक पार्टी में गए, जहां मीरा का कातिलाना अंदाज तारीफ ए काबिल था।
दरअसल मीरा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
तस्वीरों में अदाकारा ने ब्लैक स्ट्रेपलेस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी स्मार्ट दिख रही हैं।
लुक्स की बात करें तो मीरा ने मेकअप के लिए लाइट फाउंडेशन, न्यूड शेड लिप्स, कोहल्ड आईज, डिफाइन्ड आईब्रोज के साथ बालों को खुला छोड़ा था।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पेयर किए हैं, जो उनके स्टाइल को परफेक्ट बना रहे हैं।
आखिर में बता दें कि इस फोटो में मीरा पति शाहिद के साथ पोज दे रही हैं। जिसको फैंस ने खूब पसंद किया है और अब तक उनके पोस्ट को करीबन 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
Next Story





