मनोरंजन

रेड बिकनी में नजर आई मीरा राजपूत, फैंस बोले - वाटर बेबी

jantaserishta.com
21 Oct 2021 9:19 PM IST
रेड बिकनी में नजर आई मीरा राजपूत, फैंस बोले - वाटर बेबी
x

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) के साथ मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में मीरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं और इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच मीरा का एक नया वीडियो सामने आया है।

दरअसल मीरा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में मीरा राजपूत, समंदर में छलांग लगाती हैं और फिर अंडर वॉटर स्विम करती दिखती हैं। एक ओर जहां बिकिनी में मीरा राजपूत काफी हॉट लग रही है, तो वहीं दूसरी ओर वेकेशन का जुनून उनके फेस एक्सप्रेशन्स पर भी साफ देखा जा सकता है। मीरा के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ मीरा ने कैप्शन में वॉटर बेबी लिखा है। याद दिला दें कि बीते कुछ दिनों में मीरा कई तस्वीरें मालदीव से शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में मीरा व्हाइट बिकिनी पहने नजर आई थीं, और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। बता दें कि मीरा राजपूत फिटनेस फ्रीक भी हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े फोटोज वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में मालदीव से भी उन्होंने सूर्य नमस्कार करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को फैन्स ने पसंद किया था। गौरतलब है कि मीरा के इंस्टाग्राम पर करीब 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story