मनोरंजन

ननद की शादी में रंग जमाती दिखीं मीरा राजपूत, फैंस दे रहे हैं सना कपूर और मयंक पाहवा को बधाई

Neha Dani
3 March 2022 5:31 AM GMT
ननद की शादी में रंग जमाती दिखीं मीरा राजपूत, फैंस दे रहे हैं सना कपूर और मयंक पाहवा को बधाई
x
अपनी शादी के लिए महाबलेश्वर की एक खूबसूरत लोकेशन को चुना है।

बॉलीवुड स्टार पंकज कपूर की बेटी सना कपूर सीमा पाहवा के बेटे मयंक के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। बीते दिन से ही सना कपूर और मयंक पाहवा की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी की कुछ शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।






बहन की विदाई पर इमोशनल हुए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)


बहन की विदाई के समय शाहिद कपूर काफी इमोशनल हो गए। शाहिद कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके दिल का हाल बयां किया। शाहिद कपूर ने लिखा, 'समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। मेरी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है। मेरी बहन बड़ी हो गई है। इस नई शुरूआत के लिए मैं तुमको बधाई देता हूं।'
ननद की शादी में रंग जमाती दिखीं मीरा राजपूत (Mira Rajput)
अपनी ननद की शादी में मीरा राजपूत काफी बनठनकर पहुंची थीं। तस्वीर में मीरा राजपूत व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में पोज दे रही हैं।
मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ पोज देते दिखे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)


शादी की रस्मों के दौरान शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ पोज देते दिखे। तस्वीर में बॉलीवुड का ये कपल कमाल लग रहा है।
फैंस दे रहे हैं सना कपूर (Sanah Kapoor) और मयंक पाहवा (Mayank Pahwa) को बधाई
फैंस लगातार सना कपूर और मयंक पाहवा को शादी की बधाई दे रहे हैं। फैंस सना कपूर और मयंक पाहवा के उज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
ऐसा दिखा दुल्हन का अंदाज
सना कपूर ने अपनी शादी के दिन स्काई ब्लू और रेड कलर का लहंगा पहना था। वहीं मयंक पाहवा शादी के दिन ब्लैक लुक में नजर आए। Also Read - शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' में दिशा पाटनी संग रोमांस करेंगे शाहिद कपूर !!
इस जगह जाकर सना कपूर (Sanah Kapoor) और मयंक पाहवा (Mayank Pahwa) ने की शादी
सना कपूर और मयंक पाहवा ने अपनी शादी के लिए महाबलेश्वर की एक खूबसूरत लोकेशन को चुना है।

Next Story