मनोरंजन

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर मीरा राजपूत ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Rani Sahu
25 Feb 2022 5:37 PM GMT
शाहिद कपूर के जन्मदिन पर मीरा राजपूत ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
x
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से हैं

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से हैं। मीरा भले ही बॉलीवुड से ना हों लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आज (25 फरवरी) शाहिद कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। मीरा ने अपने पति के बर्थडे पर एक खास पोस्ट किया है। उन्होंने 3 तस्वीरें शेयर की हैं। एक में शाहिद कपूर समंदर किनारे खड़े हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जैकेट पहना है। दूसरी तस्वीर में शाहिद कूल लुक में हैं और बीच किनारे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में मीरा और शाहिद हैं। दोनों रेत पर लेटे हुए हैं। इसी दौरान मीरा सेल्फी ले रही हैं।

जन्मदिन पर खास है पोस्ट
मीरा और शाहिद क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे लाइफ। तुम्हें हर चीज में बेस्ट मिले। बेस्ट डैड, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट हसबैंड, बेस्ट ज्ञानी, आई लव यू। #mineforever- #birthdaybumps.'
मीरा के इस पोस्ट पर सोफी चौधरी ने कमेंट कर शाहिद कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं शाहिद कपूर के फैन्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आने वाली फिल्म
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'जर्सी' है। फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर हैं। यह तमिल फिल्म की रीमेक है। स्पोर्ट्स ड्रामा यह फिल्म कोरोना की वजह से कई बार टलती आ रही है। अब यह इस साल 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। शाहिद कपूर की यह फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से टकराएगी। केजीएफ का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। देखना होगा कि दोनों फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।


Next Story