मनोरंजन

नाबाल‍िग का रेप: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका ख़ारिज, इतने दिन की न्याय‍िक हिरासत में भेजे गए

jantaserishta.com
5 Jun 2021 3:29 PM IST
नाबाल‍िग का रेप: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका ख़ारिज, इतने दिन की न्याय‍िक हिरासत में भेजे गए
x

फाइल फोटो

रेप के आरोप में गिरफ्तार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्क‍िलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पर्ल को वसई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले पर्ल की कथ‍ित एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कर‍िश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर पर्ल को जमानत दिए जाने की खबर दी थी. लेक‍िन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल को जमानत नहीं बल्क‍ि न्याय‍िक हिरासत में ले लिया गया है.

रेप के आरोप में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था. कर‍िश्मा तन्ना समेत कई अन्य सेलेब्स ने पर्ल का सपोर्ट किया है. कर‍िश्मा तन्ना ने पर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'सत्यमेव जयते...सच्चाई की जीत होती है और वो जीत ही गया.' एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर कर इसपर #gotbail टैग किया है. कर‍िश्मा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने पर्ल का साथ दिया है.
रुचिका कपूर, मोह‍ित कठुर‍िया, विकास कालांतरी समेत फैंस ने पोस्ट पर #Istandwithpearl लिखकर अपना समर्थन जाह‍िर किया है. वहीं पर्ल की को-स्टार रहीं अनीता हसनंदानी ने भी पर्ल के पक्ष में एक पोस्ट लिखा था. वे लिखती हैं- सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली. मैं उसे जानती हूं. ये सच नहीं है. सच हो ही नहीं सकता है. सब झूठ है. मुझे यकीन है कि कि इसमें कुछ और भी मामला होगा. जल्द ही सच बाहर आएगा. लव यू पर्ल वी पुरी. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है.
मालूम हो कि पर्ल वी पुरी पर नाबाल‍िग लड़की से रेप का आरोप लगा है. शुक्रवार 4 जून को पीड़‍िता के बयान के बाद पर्ल के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है. एक्टर को POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है.
पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं. उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था. वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा किचन चैंप‍ियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story