मनोरंजन

मंत्री ने कहा- शक्‍कर में बदल जाएगी ड्रग्‍स, अगर BJP में हो जाए शाहरुख खान की एंट्री, पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
24 Oct 2021 7:24 AM IST
मंत्री ने कहा- शक्‍कर में बदल जाएगी ड्रग्‍स, अगर BJP में हो जाए शाहरुख खान की एंट्री, पढ़े पूरा बयान
x

बीड. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने क्रूज जहाज (Crusie Drugs Case) पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में शनिवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो "मादक पदार्थ शक्कर" बन जाएंगे. गौरतलब है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.

भुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, एक केंद्रीय एजेंसी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो शाहरुख खान के पीछे पड़ी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, "अगर शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे."
यहां समता परिषद-राकांपा के एक कार्यक्रम में भुजबल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी कोटे पर एक अध्यादेश पारित कराया था, लेकिन भाजपा के एक पदाधिकारी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी. उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ है.
वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया था कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई में मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान को इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं. वहीं, इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं.
एनसीबी ने तीन अक्टूबर को मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान (23) को गिरफ्तार किया था. फिलहाल जेल में बंद आर्यन ने बुधवार को विशेष अदालत से जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है. उच्च न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story