मनोरंजन

लाखों दिलों की धड़कन नोरा फतेही का इस स्टार किड पर आया दिल, करना चाहती हैं शादी, जानें कौन हैं वो

Gulabi
8 Jan 2021 4:25 AM GMT
लाखों दिलों की धड़कन नोरा फतेही का इस स्टार किड पर आया दिल, करना चाहती हैं शादी, जानें कौन हैं वो
x
नोरा जिससे शादी करना चाहती हैं वो लड़का ख़ुद लाखों दिलों की धड़कन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अपनी खूबसूरती और डांस से सबके दिलों को धड़काने वाली नोरा फतेही ने आखिरकार ये बता दिया है कि वो किससे शादी करना चाहती हैं। नोरा जिससे शादी करना चाहती हैं वो लड़का ख़ुद लाखों दिलों की धड़कन है। उस लड़के की एक झलक पाने के लिए पैपराज़ी उसके पीछे दौड़ते हैं, वो जहां जाता है वहां पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर लेता है। इतनी सारी खूबियां पढ़कर आप भी सोच रहे होंगे ना कि आखिर ये है कौन?तो चलिए हम आपको बता देते हैं।


दरअसल, वो लड़का और कोई नहीं करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान हैं। जी हां, नोरा ने ख़ुद कहा है कि वो छोटे नवाब से शादी करना चाहती हैं। लेकिन छोटे नवाब तैमूर अभी सिर्फ 4 साल के हुए हैं। नोरा हाल ही में करीना कपूर ख़ान के शो 'What Women Want season 3' में पहुंचीं जहां उन्होंने बेबो से ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान करीना ने नोरा के डांस की तारीफ की और बताया कि उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, उनके (नोरा) डांस को बहुत पसंद करते हैं। सैफ को नोरा के मूव्स बहुत पसंद हैं।


करीना की बात सुनकर नोरा शरमा गईं और उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़े हो जाएंगे, तब हम मेरी और उनकी सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।' नोरा की बात सुनकर करीना कपूर को भी हंसी आ गई और उन्होंने जवाब दिया, 'ख़ैर अभी वो सिर्फ चार साल का है... अभ उसके बड़े होने में बहुत वक्त है'।करीना के जवाब पर नोरा ने कहा, 'कोई बात नहीं मैं इंतज़ार करूंगी'।




Next Story