मनोरंजन

Milind Soman ने 25 साल बाद Shirngaar से किया कमबैक, लोग बोले- Made in India की याद आ गई

Rounak Dey
1 July 2022 9:32 AM GMT
Milind Soman ने 25 साल बाद Shirngaar से किया कमबैक, लोग बोले- Made in India की याद आ गई
x
दूसरे यूजर ने लिखा, 'मिलिंद सोमन, 90s का आदमी और 90s से ही उम्र नहीं ढली है।'

मिलिंद सोमन ऐक्टर हैं। सुपरमॉडल हैं। वो फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वो 56 साल के हैं, लेकिन उन्हें देखकर किसी को भी इस 'नंबर' पर यकीन नहीं होता है। लोग कहते हैं कि वो हर दिन जवान होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हालिया रिलीज हुए गाने 'श्रृंगार' में भी देखने को मिला, जिसे अकासा और आस्था गिल ने गाया है और रैप रफ्तार का है। इस सॉन्ग से मिलिंद ने 25 साल बाद म्यूजिक वीडियो में वापसी की है और उनका वही पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है, जो हिट गाने 'मेड इन इंडिया' में देखने को मिला था। वो अपने लुक और किलर एक्सप्रेशंस से सभी का दिल चुरा रहे हैं।

ऐमजॉन पर फोन फेस्ट, 30 जून तक मोबाइल फोन्स पर बंपर ऑफर्स


इस बात में कोई शक नहीं है कि मिलिंद सोमन (Milind Soman) 90s किड के क्रश रहे हैं। लोग अभी भी उनको लेकर क्रेजी हैं। अब उन्होंने एक बार फिर म्यूजिक वीडियो (Milind Soman returns to music video) में वापसी की है, जिसे देखने के बाद फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है।




56 की उम्र में ढा रहे हैं कह
Shringaar में Milind Soman को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कह रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'यार ये आदमी, मिलिंद सोमन... 56 की उम्र में... इसके एक्सप्रेशंस और हॉटनेस देखो... पॉप्युलर ऐक्टर्स को भी फेल कर दें... वो उस जेनरेशन के एकदम फाइन मॉडल और ऐक्टर हैं।'
अभी तक नहीं ढली उम्र
एक और फैन ने कॉमेंट किया, 'मेड इन इंडिया से लेकर अब ये, वो लोगों के रोंगटे खड़े करना बंद नहीं करते।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'मिलिंद सोमन, 90s का आदमी और 90s से ही उम्र नहीं ढली है।'
यहां देखिए फैंस के और ट्वीट:




Next Story