मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा के सामने मिलिंद सोमन ने की रैंप वॉक, शरमा गई एक्ट्रेस

Nilmani Pal
26 Sept 2021 8:46 PM IST
मलाइका अरोड़ा के सामने मिलिंद सोमन ने की रैंप वॉक, शरमा गई एक्ट्रेस
x

मिलिंद सोमन एक बार फिर रैंप पर उतर आए हैं. एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में अपनी रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं. हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में दिखाई देते हैं. अब मिलिंद सोमन ने 26 साल बाद जबरदस्त रैम्प वॉक की है. शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में मिलिंद सोमन के साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती नजर आ रही हैं. वहीं उनके अंदाज को देखकर मलाइका अरोड़ा हैरान रह गईं और शर्माती नजर आईं. मिलिंद के लुक पर मलाइका जाहिर तौर पर कुर्बान हो गई हैं.

इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने भी अपनी वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और 26 साल बाद...एक बार फिर.' मिलिंद के इस धोती वाले लुक की जमकर तारीफ हो रही है. मिलिंद सोमन का सॉल्ट एंड पेपर बाल लोगों को पसंद आ रहा है. बता दें कि 26 साल पहले मिलिंद सोमन ने मेड इन इंडिया गाने में यही लुक अपनाया था. वह धोती पहनकर सिंगर अलीशा चिनॉय के साथ रोमांस करते नजर आए थे. मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने मिलिंद के फोटो पर कमेंट किया, 'हमेशा इतना हॉट दिखना कैसे जायज है?' मिलिंद सोमन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछले बार वेब सीरीज 'Paurashpur' में देखा गया था. सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 की बात करें तो इसके हर एपिसोड में कंटेस्टेंट को एक नया टास्क दिया जाता है, जिसमें पास होकर आपको आगे बढ़ने का मौका मिलता है.


Next Story