मनोरंजन

आइसलैंड की सर्दी में पानी में उतरे Milind Soman और Ankita Konwar, कपल की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग

Rounak Dey
5 Feb 2022 9:56 AM IST
आइसलैंड की सर्दी में पानी में उतरे Milind Soman और Ankita Konwar, कपल की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग
x
मिलिंद की ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन जम्पोनई से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद दोनों अलग हो गए।

एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवरा से बेहद प्यार करते हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। मिलिंद अक्सर अंकिता संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अंकिता संग थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।



तस्वीर में मिलिंद पत्नी अंकिता को समंदर के बीचों-बीच गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा- 2019 में आइसलेंड के नेचुरल हॉट स्प्रिंग पूल में, 3डिग्री की ठंडी हवाएं और 30 डिग्री का गर्म पानी, मुझे अंकिता और अपनी यह तस्वीर पसंद है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें मिलिंद और अंकिता ने 22 अप्रैल 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं। मिलिंद 55 और अंकिता 30 साल की है। दोनों के बीच 25 साल का अंतर है। मिलिंद की ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन जम्पोनई से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद दोनों अलग हो गए।


Next Story