मनोरंजन

मिलिंद गाबा गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल संग इस दिन करने जा रहे शादी

Neha Dani
7 March 2022 8:55 AM GMT
मिलिंद गाबा गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल संग इस दिन करने जा रहे शादी
x
कपल अपनी शादी को लेकर वर्तमान समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

टीवी इंडस्ट्री में स्टार्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते दिनों करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय ने अपना जीनव साथी सुना। वहीं अब खबर है कि पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' फेम सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) भी जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल 16 अप्रैल 2022 को शादी करने वाले हैं। सूत्र ने बताया है कि, ये शादी एक भव्य समारोह होगा और सभी वेडिंग फेस्टिविटीज दिल्ली एनसीआर में आयोजित किए जाएंगे। खबरे है कि शादी की रस्में 11 अप्रैल 2022 से रस्म से शुरू होगी। 13 अप्रैल को जहां कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी, वहीं 15 अप्रैल को प्रिया की मेहंदी सेरेमनी रखी जाएगी।
शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक तरीके होगी। कहा जा रहा है कि प्रिया बेनिवाल जाट वंश से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनकी शादी में जाट परंपराओं का भी तड़का देखने को मिलेगा। एक सूत्र ने मुताबिक, 'उन्होंने कई वेन्यू बुक किए है, तो, हर सेरेमनी एक अलग जगह पर होगी. सभी सेरेमनी मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में होंगे।
फिलहाल, अभी तक मिलिंद और प्रिया ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। बता दें प्रिया एक फेमस यूट्यूबर व फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वह मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं। हर्ष बेनीवाल यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक एक्टर और कॉमेडियन भी हैं और वह करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आ चुके हैं। अपने भाई की तरह ही प्रिया बेनीवाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं मिलिंद गाबा पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं और 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आए थे। कपल अपनी शादी को लेकर वर्तमान समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Next Story