मनोरंजन

KRK पर भड़के मीका सिंह...पहुंचे घर...देखे VIDEO

Rounak Dey
4 Jun 2021 11:13 AM IST
KRK पर भड़के मीका सिंह...पहुंचे घर...देखे VIDEO
x
प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज.. मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं... मैं इसका पापा हूं।‘

कमाल आर खान यानी केआरके और सलमान खान के बीच विवाद अब केआरके और मीका सिंह में बदलता दिख रहा है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने से बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में मीका ने बताया था कि उनके ऑफिस के पास ही केआरके का घर है। अब मीका उनके घर के सामने ही पहुंच गए हैं।

केआरके पर भड़के
मीका कहते हैं कि केआरके को उनसे डरने की जरूरत नहीं है उनसे कोई दुश्मनी नहीं है क्योंकि वो उनका बेटा ही रहेगा। मीका मीडिया को केआरके के घर के बाहर ले जाते हैं और दावा करते हैं कि केआरके ने अपने के बाहर लगे नेमप्लेट को हटा दिया है।
घर बेचकर भाग गया- मीका
आगे वो केआरके को चुनौती देते हुए कहते हैं कि 'देख भाई, मैं तेरे घर के बाहर खड़ा हूं यहां पे। छाती चौड़ी कर के खड़ा हूं। तू जहां कहेगा वहां मैं मिल लेता हूं। तू सारी उमर मेरा बेटा ही रहेगा। मेरी तेरे से कोई लड़ाई नहीं है। तेरे घर के सामने खड़ा हूं, तूने अपना ये बेच दिया है। अब तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरे से पर्सनली दुश्मनी नहीं है।
सबक सीखाना था- मीका




'मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारूंगा नहीं, पीटूंगा नहीं। लेकिन तू मेरा बटा है। तेरे को सबक सीखाना था, इतना बड़ा सबक नहीं कि तू अपना घर बेच के चला जाए। आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है जब भी मुझे भूख लगती है, मैं आऊंगा तो तेरे पास ही चाय-वाय पीने। तो वापस आ जा डर मत।'
एक दूसरे पर साध रहे निशाना
इससे पहले मीका ने केआरके को 'गधा' और 'डरा हुआ चूहा' बताया। जवाब में केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि वो नाक से गाना गाने वाले एक गायक का रिव्यू करेंगे। जिसके बाद मीका ने ट्वीट किया कि 'ये सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज.. मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं... मैं इसका पापा हूं।'

Next Story