मनोरंजन

Mika Di Vohti: मीका दी वोटी का हुआ फिनाले, पिंक जोड़े खूबसूरत दिखीं दुल्हन बनीं एक्ट्रेस

Neha Dani
25 July 2022 10:37 AM GMT
Mika Di Vohti: मीका दी वोटी का हुआ फिनाले, पिंक जोड़े खूबसूरत दिखीं दुल्हन बनीं एक्ट्रेस
x
मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुनना।

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मोस्ट फेमस और ब्लॉकबस्टर सिंगर मीका सिंह को अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई है। बीते महीने 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' शो के जरिए अपनी दुल्हनिया ढूंढने निकले मीका को उनकी बेटर हाफ मिल गई है। मीका ने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बनाया। बीते दिन ही खबर आई थी कि मीका ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस और अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया चुना है।



वहीं अब इस बात पर पक्की मोहर भी लग गई है। दरअसल, हाल ही में 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें मीका सिंह और आकांक्षा पुरी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।


तस्वीरों में जहां मीका दूल्हे के रूप में काफी जच रहे हैं। वहीं आकांक्षा पुरी पिंक कलर के ब्राइडल लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। हाथों में मीका के नाम की मेहंदी, चूड़ा, कलीरे एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। दोनों ने गले में पिंक कलर के फूलों की माला पहनी है। एक तस्वीर में मीका आकांक्षा के हाथ चूमते दिख रहे हैं।

एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से ज्यादा आकांक्षा ही पसंद हैं जो सबसे अच्छी तरह से जानती हैं। उनसे अच्छा उनका दूसरा कोई लाइफ पार्टनर हो ही नहीं सकता है।


सूत्रों के मुताबिक शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। सिंगर ने इसके बाद ये कहा वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके अलावा मीका ने एक्ट्रेस के परिवारवालों से भी मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का साथ काफी पुराना और खास है. मीका सिंह और आकांक्षा पुरी करीब 10-12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने हर कदम पर एक दूसरे का साथ दिया है. लेकिन अब दोनों की दोस्ती का गहरा रिश्ता प्यार में बदल गया है और यही वजह है कि मीका सिंह ने अपनी वोटी बनाने के लिए आकांक्षा पुरी को चुनना।


Next Story