मनोरंजन

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

jantaserishta.com
15 April 2026 9:17 AM IST
मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी
x
मुंबई: अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार कलाकार बताया। मिहिर का मानना है कि मोना में दिवंगत एक्टर इरफान खान की तरह खास क्वालिटी है।
मिहिर ने मोना सिंह की अभिनय प्रतिभा की खूब तारीफ की है। आईएएनएस से बातचीत में मिहिर ने मोना सिंह की तुलना दिवंगत महान अभिनेता इरफान खान से करते हुए कहा कि दोनों में एक खास क्वालिटी है - वे सेट के माहौल को पूरी तरह आत्मसात कर लेते हैं।
मिहिर और मोना सिंह हाल ही में वेब शो ‘मां का सम’ में साथ नजर आए थे। इस शो में मोना सिंह ने मिहिर आहूजा की मां ‘विनीता’ का किरदार निभाया है। मिहिर आहूजा ने मोना सिंह के बारे में बात करते हुए कहा, “एक अभिनेता के तौर पर आप सेट पर उस वातावरण को महसूस कर सकते हैं। मोना मैम भी ठीक उसी तरह करती हैं। मुझे लगता है कि इरफान सर के बारे में भी यही कहा जाता था कि वह सेट पर सबसे पहले पहुंच जाते थे और हर चीज को बहुत गौर से देखते थे। जब अभिनय किसी काम या गतिविधि के साथ घुल-मिल जाता है, तो वह असली लगने लगता है। मोना मैम में भी यही खूबी है।”
मिहिर ने आगे कहा, “मोना मैम सेट के माहौल को बहुत गहराई से समझती और अपनाती हैं। यह एक ऐसी बात है जिसे मैं अपने करियर में भी अपनाना चाहूंगा।” मोना सिंह के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ करते हुए मिहिर ने बताया, “अगर मैं उनके बारे में बोलना शुरू कर दूं तो यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा। सबसे अच्छी बात जो मुझे उनमें बहुत पसंद है, वह है उनका समय का पाबंद होना। वे कभी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के बुलाने का इंतजार नहीं करतीं। अगर तैयार हो जाती हैं तो खुद ही सेट पर पहुंच जाती हैं। यह एक बहुत बड़ी सीख है जो मैं उनसे ले रहा हूं और अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश कर रहा हूं।” शो ‘मां का सम’ में मोना सिंह के अलावा शेफ रणवीर बराड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story