मनोरंजन

शाहरुख खान की 'पठान' के मिडनाइट शोज हुए शुरू, फिल्म के लिए उठाया गया बड़ा कदम

Neha Dani
26 Jan 2023 7:30 AM GMT
शाहरुख खान की पठान के मिडनाइट शोज हुए शुरू, फिल्म के लिए उठाया गया बड़ा कदम
x
मेकर्स पूरे भारत में देर रात का शो शुरू करने जा रहे हैं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह रिस्पॉन्स मिल रहा है, उस हिसाब से लग रहा है कि साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अच्छा जा सकता है। हालांकि, ये तो आने वाला ही समय बताएगा। फिलहाल, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ने में कामयाब रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है और फिल्म के लिए काउंटर से खूब टिकट बिके हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस का क्रेज इस तरह देखने को मिल रहा है कि मेकर्स पूरे भारत में देर रात का शो शुरू करने जा रहे हैं।
शाहरुख खान की 'पठान' के मिडनाइट शोज हुए शुरू
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने ट्वीट में बताया है कि 'पठान' के मेकर्स यशराज फिल्म्स ने फिल्म का मिडनाइट शो शुरू करने का फैसला किया है। यशराज फिल्म्स 'पठान' के लिए आज रात 12.30 से पूरे भारत में देर रात का शो शुरू करने जा रहे हैं। लोगों की डिमांड पर मेकर्स ने ये फैसला लिया है। इस तरह से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए काफी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे लोगों को देखते हुए लेट नाइट शो दिखाया जाएगा।
बताते चलें कि शाहरुख खान की 'पठान' पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। पहले फिल्म भारत में 5200 स्क्रीन पर और विदेश में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। वहीं, भारत में फिल्म के पहले शो के बाद लोगों के उत्साह को देखते हुए एग्जीबिटर्स ने 300 स्क्रीन बढ़ा दी हैं। इस तरह से भारत में 5500 स्क्रीन और विदेश में 2500 स्क्रीन को मिलाकर 8000 स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दिखाई जा रही है।
Next Story