Michael Jackson Birthday Special: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के वो 5 यादगार हिट्स
![Michael Jackson Birthday Special: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के वो 5 यादगार हिट्स Michael Jackson Birthday Special: किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के वो 5 यादगार हिट्स](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/29/1269054-michael-jackson-birthday-special-5-.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की आज 62 वां जन्मदिन है। पॉप के बांदशाह, किंग ऑफ हार्ट्स जैसे उपाधियों से नवाजे जाने वाले माइकल जैक्शन बहुत साल पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन उनके द्वारा गाए गए गाने अभी भी खूब सुने जाते हैं।
पॉप संगीत गायक माइकल जैक्सन का जन्मदिन 29 अगस्त को होता है। 29 अगस्त, 1958 को जन्मे माइकल जैक्सन ने रोबोट और मूनवॉक जैसी डांस स्टाइल का जमकर पॉपुलर किया था। जैक्शन पॉप सिंगर होने के गीतकार और पॉप संस्कृति के इतिहास में शानदार डांसर के रुप में भी जाने जाते हैं। माइकल जैक्सन की मौत 25 जून, 2009 को उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में हार्ट अटैक से हुई थी। तब उनकी उम्र 50 साल थी। बताया गया था कि उनकी मौत पावरफुल एनेस्थेटिक प्रोफोल नाम की दवा के ओवरडोज लेने से हुई थी। माइकल जैक्सन अपने लंबे बालों के लिए फैन्स के बीच काफी मशहूर थे लेकिन कहा जाता है उनके सिर पर बाल नहीं थे वो विग पहना करते थे।
जैक्सन ने म्युजिक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए
माइकल जैक्शन ने अपने सिंगिंग और डांस से विभिन्न शैलियों के कलाकारों को प्रभावित किया। चार दशकों से अधिक के कैरियर में, जैक्सन ने म्युजिक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए, यहीं कारण है कि उन्हें इतिहास में सबसे सम्मानित कलाकार बना दिया। पॉप संगीत गायक माइकल जैक्सन ने अपनी गायिकी और डांस ने पूरी दुनिया में अमिट छाप थोड़ी। यहां जैक्सन की 62 वीं जयंती के अवसर पर हम आपको उनके पांच आइकोनिक हिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. बिली जीन
बिली जीन निश्चित रूप से थ्रिलर एल्बम से एक बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर है। म्यूजिक वीडियो, जिसमें जैक्सन ने बुलेवार्ड और सड़कों पर काले सूट, गुलाबी शर्ट और लाल रंग की बो पहने नजर आते हैं। ये गाना उनके यादगार गानों में से एक है।
2. थ्रिलर
जैक्सन का ये ब्लाकब्लस्टर हिट एलबम था। इस एलबम में उन्होंने एक डरवाने सपने को दिखाया है। हॉरर जॉनर का 14 मिनट का वीडियो आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस एलबम में डरावना चेहरे में जैक्शन परिवर्तित होते दिखाई देते हैं। ग्रूवी ट्रैक से पता चलता है कि कैसे एक रात रात भयावह रात में बदल गई। ये थ्रिलर गाने का वीडियो हमेशा से संगीत प्रेमियों की जमकर प्रसंशा बटोरी।
3. स्मूद क्रिमिनल
1988 की फिल्म मूनवल्कर में, एमजे और निर्देशक कॉलिन चिलीवर्स ने अपने प्रशंसकों के लिए नई स्टाइल का अनुभव देने का फैसला किया। जहां जैक्सन के गाने उनके तेज-तर्रार क्लासिक के लिए जाने जाते थे उन्होंने इस एलबम में नया प्रयास किया।इसमें सफेद शूट बूट में जैक्शन ने अपने गाने और डांस से अपने फैंस को चौका दिया था। इस एलबम में जैक्शन ने जो नई डांस स्टाइल पेश की उसकी आज भी डांसर नकल करते नजर आते हैं।
4. बीट इट
बीट इट एक ऐतिहासिक युग का सॉग था जो आने वाली पीढ़ियां भी पसंद करेगी। इस वीडियो ने अंतर्राष्ट्रीय पिच में एक कलाकार के रूप में एमजे को और पॉपुलर किया।
5.ब्लैक या वाइट
माइकल के इस एलबम में मार्मिक सिंगिंग ने दर्शकों को जबदस्त हिट किया था।