मनोरंजन
मिया खलीफा ने किया डांस, इंटरनेट पर सन्न से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
24 Jun 2021 2:40 PM IST

x
अमेरिकन एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अमेरिकन एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है. एक्ट्रेस अपने पोस्ट से फैन्स के बीच छाई रहती हैं. मिया खलीफा ने अब हाल ही में एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका यूनिक अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस काफी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. मिया खलीफा (Mia Khalifa) के इस डांस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
मिया खलीफा (Mia Khalifa) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसलिए उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं. एक्ट्रेस ने जैसे ही अपने डांस वीडियो को शेयर किया वो भी वायरल हो गया है. वीडियो के व्यूज की बात करें तो इसे एक दिन में लगभग 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. मिया खलीफा भारत में हुए किसान आंदोलन पर ट्वीट कर सुर्खियों में आई थीं.
मिया खलीफा (Mia Khalifa) को अधिकतर लोग समझते हैं कि वो भारत या पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मिया खलीफा का जन्म 10 फरवरी 1993 में बेरुत, लेबनान में हुआ. हालांकि बाद में वो अपना घर छोड़ अमेरिका में रहने लगीं. मिया खलीफा की पढ़ाई के बारे में बताया जाता है कि हिस्ट्री यानी इतिहास में ग्रेजुएट है. मिया खलीफा 21 साल की उम्र में पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं.
बताया जाता है कि एक लोकल फूड रेस्टोरेंट में काम करने के दौरान एक ग्राहक ने उनसे पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के लिए संपर्क किया था. मिया खलीफा की पॉपुलैरिटी उस दौरान इस कदर बढ़ी कि उन्हें पोर्न हब ने अपनी लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर रखा था. यानी वो सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. मिया खलीफा हालांकि बहुत पहले पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस इंडस्ट्री से जुड़ी बातों का खुलासा किया था.
Next Story





