मनोरंजन

पटाखे न फोड़ने का संदेश: अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन हुए ट्रोल, ट्रेंड हुआ #अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल

jantaserishta.com
5 Nov 2021 2:51 PM IST
पटाखे न फोड़ने का संदेश: अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन हुए ट्रोल, ट्रेंड हुआ #अनिल_अपना_पिल्ला_सम्भाल
x

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करने पर ट्रोल हो रहे हैं. एक यूजर ने उनके पिता अनिल कपूर की पटाखे जलाते हुए फोटो शेयर कर दी. विवाद बढ़ने के बाद हर्षवर्धन कपूर ने ने अपने ट्वीट्स को डिलीट कर दिया.

पटाखे जलाने को गलत बताते हुए हर्ष वर्धन ने ट्वीट किया कि लोग हर जगह पटाखे जला रहे हैं. जिससे मेरे पैट्स को परेशानी हो रही है. साथ ही यह वातावरण के लिए भी काफी नुकसानदायक है, मैं इन्हीं कारणों की वजह से सांस्कृतिक चीजों को नहीं मानता. एक्टर का यह ट्वीट वायरल तब होना शुरू हुआ जब बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पटाखे जलाते हुए तस्वीर वायरल हुई.



यूजर ने हर्षवर्धन को ट्रोल कर एक तस्वीर साझा की. जिसमें अनिल कपूर पटाखे जला रहे हैं साथ ही सोनम कपूर और हर्ष वर्धन उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ साथ यूजर ने हर्षवर्धन को जोरदार ताना मारते हुए लिखा- यह सच है, हम सभी इसके खिलाफ हैं, लेकिन यह तस्वीर में कौन है. हर्षवर्धन इसका जवाब देने से पीछे नहीं हटे उन्होंने अपनी सफाई में यह साफ किया कि यह तस्वीर पिछले साल की है, हम और चीज सीख रहे हैं और बेहतर हो रहे हैं.




हर्षवर्धन को यह ट्वीट करना भारी पड़ गया. ट्रोलिंग इतनी ज्यादा बढ़ी कि हर्षवर्धन ने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए लेकिन इसके बाद हर्षवर्धन को और ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा. दूसरे यूजर ने हर्षवर्धन को लिखा 2016 की दिवाली में क्या सोनम के बगल में आप खड़े हैं, आपने अपने पिता को पटाखे जलाने से क्यों नहीं रोका. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. मूवी में उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story