मनोरंजन
पुराने एल्बम से निकलीं 'लगान' की यादें, राचेल शेली ने शेयर कीं 6 अनदेखी तस्वीरें
jantaserishta.com
9 Nov 2026 10:48 AM IST

x
मुंबई: आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट पीरियड ड्रामा फिल्म 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस राचेल शेली ने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कई अनदेखी बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में शेली इंटरनेशनल और इंडियन कास्ट के कई सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं, सभी ने अपने पीरियड कॉस्ट्यूम पहने हुए हैं। यह तस्वीर फिल्म के किसी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान टीम की लग रही है। एक और ग्रुप तस्वीर में शेली कास्ट और क्रू के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिसमें एक्टर्स कहानी के ब्रिटिश किरदारों के रूप में दिख रहे हैं।
राचेल शेली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पर्सनल एल्बम से 6 तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें को 2001 की इस फिल्म की मेकिंग और कास्ट-क्रू के साथ सेट पर बिताए वक्त की झलक शामिल है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "मेरे खास एल्बम से आपके लिए कुछ खास तस्वीरें। फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए।"
बता दें कि राचेल शेली ने फिल्म लगान में एलिजाबेथ रसेल का किरदार निभाया था, जो क्रूर ब्रिटिश अफसर कैप्टन एंड्रयू रसेल की बहन थी। कैप्टन का किरदार पॉल ब्लैकथॉर्न ने निभाया था।
फिल्म में एलिजाबेथ चम्पावत के ग्रामीणों पर लगाए गए अन्यायपूर्ण तीन गुना लगान से प्रभावित होती हैं और अपने भाई के खिलाफ जाकर चुपचाप ग्रामीणों को क्रिकेट खेलना सिखाती हैं ताकि वे मैच जीतकर टैक्स से मुक्ति पा सकें। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एलिजाबेथ को भुवन (आमिर खान) से प्यार हो जाता है। जब उसे पता चलता है कि भुवन गौरी से प्यार करता है, जिसका किरदार ग्रेसी सिंह ने निभाया है, तो उसका दिल टूट जाता है।
आशुतोष गोवारिकर द्वारा लिखित और निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान द्वारा निर्मित 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, राचेल शेली, पॉल ब्लैकथॉर्न, कुलभूषण खरबंदा, सुहासिनी मुलय, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, यशपाल शर्मा, राज जुत्शी, अखिलेन्द्र मिश्रा और दयाशंकर पांडे सहित कई कलाकार नजर आए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





