मनोरंजन

मेघा गुप्ता ने शेयर की अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, गोवा में यूं ढाया कहर

Neha Dani
4 Dec 2021 5:13 AM GMT
मेघा गुप्ता ने शेयर की अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, गोवा में यूं ढाया कहर
x
'प्यार तूने क्या किया' और 'कोई लौट के आया है' जैसे शोज में मेघा ने अहम रोल निभाया था।

मेघा गुप्ता की गिनती टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती है। सोशल मीडिया पर मेघा फैंस के साथ योगा और फिटनेस को लेकर दिलचस्प पोस्ट शेयर किया करती हैं। फैंस उनकी हर एक पोस्ट से काफी इंस्पायर भी होते हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड अवतार की भी झलक दिखाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मेघा गुप्ता ने अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद मेघा के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।



मेघा गुप्ता इंस्टाग्राम पर कभी-कभी अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को शेयर करती हैं और उन्हें फैंस से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी मिलता है।
अपने बोल्डनेस से ज्यादा मेघा अपनी बेबाक अंदाज के लिए ज्यादा मशहूर हैं। मेघा की तस्वीरों पर ट्रोल्स भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी करते हैं, लेकिन वो अपने ही अंदाज में लोगों को जवाब भी दे देती हैं।


मेघा काफी मस्तमौला इंसान हैं और उन्हें ट्रोलिंग ज्यादा परेशान नहीं करती है। मेघा को जो चीजें पसंद हैं वो वही करती हैं।
तलाक लेने के बाद मेघा गुप्ता बीते साल ही मुंबई से गोवा शिफ्ट हुई थी। इन तस्वीरों में मेघा गुप्ता अपने घर के बाहर ही नजर आ रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में मेघा गुप्ता हॉल्टर नेक वाली बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मेघा ने कैप्शन में लिखा है, 'साल्ट...।'
36 साल की मेघा की निजी जिंदगी काफी कंट्रोवर्सियल रही है। एक्ट्रेस ने पहली शादी आदित्य श्रॉफ संग रचाई थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने सिद्धांत कार्निक के साथ शादी की थी। सिद्धांत से रिश्ता खत्म करने के बाद ही मेघा ने गोवा में शिफ्ट होने का फैसला लिया था।
मेघा गुप्ता टीवी के कई हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 'कुसुम', 'कुमकुम', 'काव्यांजलि', 'प्यार तूने क्या किया' और 'कोई लौट के आया है' जैसे शोज में मेघा ने अहम रोल निभाया था।

Next Story