मनोरंजन
अस्पताल में भर्ती हुए महानायक अमिताभ बच्चन, एंजियोप्लास्टी हुई
jantaserishta.com
15 March 2024 3:26 PM IST

x
फाइल फोटो
Amitabh Bachchan Hospitalised: अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ की एंजियोप्लास्टी हुई है. घबराने की बात नहीं है क्योंकि एंजियोप्लास्टी उनके पैर की हुई है क्योंकि उनके पैर में एक क्लॉट था. वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर बेहतर हैं। परिवार की तरफ से ऑफिशयल स्टेटमेंट आना बाकी है. वहीं अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. बता दें कि 1 घंटे पहले ही बिग बी ने अपनी टीम को लेकर ट्वीट किया था कि आंख खोलकर देख लो, कान लगाकर सुन लो. मेरी मुंबई की होगी जय-जयकार. ये बात अब मान लो.
जब कर्ज में डूबे थे
जया बच्चन ने नव्या नवेली के पॉडकास्ट hat The Hell Navya के दूसरे सीजन के नए एपिसोड में इस बारे में बात की है. जया ने पॉडकास्ट में अमिताभ बच्चन के इसी बुरे दौर के बारे में बात की है. आपको बता दें कि अमिताभ एक बार बोफोर्स घोटाले में फंस गए थे और उन्हें मीडिया ने भी बैन कर दिया था और उनकी कई फिल्में भी फ्लॉप रही थी और साथ ही उनकी कंपनी एबी कॉर्प के साथ प्रोड्यूसर भी बने, पर यह पारी भी असफल रही.
जया बच्चन ने इसपर बात करते हुए काह कि ‘हम अपनी जिंदगी के अलग-अलग फेज में अलग तरह की विफलताओं से गुजरे और हमने एक साथ उनका सामना किया. मुझे नहीं पता कि मैंने सही काम किया या गलत, लेकिन यह भी अच्छा है कि जब कोई आदमी इस तरह के दौर से गुजर रहा हो, तो बस साथ रहना पर चुप रहना अच्छा है. बजाय इसके कि आप क्रिब करते रहें, गुस्सा करते रहे वो बहुत बुरा लगता है. अगर उन्हें आपकी मदद की जरूरत है, तो वो मांग लेंगे, लेकिन क्रिब करना, गुस्सा करना ये बहुत इरिटेटिंग है. शायद चुप रहना और वहां खड़े होकर चुप्पी के जरिए बताना कि मैं साथ हूं, यहां हूं…वो ज्यादा अच्छा है’.
जब नव्या ने जया बच्चन से पूछा कि वे असफलताओं से कैसे जूझती हैं तो इस सवाल के जवाब में जया ने कहा कि ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे असफलता प्रभावित नहीं करती है. सच कहूं तो असफलता से ज्यादा मैं आलोचनाओं से प्रभावित होती हूं, लेकिन कई बार मैं मान लेती हूं कि किस्मत में यही लिखा रहा होगा इसलिए ऐसा हुआ औय यह सोचकर आगे बढ़ जाती हूं’.
Tagsअमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्तीएक्टर अमिताभ बच्चनAmitabh BachchanAmitabh Bachchan admitted to hospitalActor Amitabh Bachchan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





